Tuesday, March 6, 2018

SHUKR KARO RAB KA HINDI LYRICS


शुक्र करो रब का वो जो मालिक है सब का
सब उसकी तारीफें गाओ - 2
आओ उसके हुज़ूर में आओ

नाम-ए-मुक़द्दस पाक यहोवा है
उसको जो चाहता है शादमान होता है
दीदार उसका जब रूह को होता है
खुशियों से भरता है कूवत वो देता है
है उसके काम निराले है उसका प्यार अनोखा

मोजज़े दिखाए अपने लोगो को बचाया
तोड़ के जंजीरें उसने छुड़ाया
धुप के मारों पे बदल को फैलाया
आग दी अंधेरों में रौशनी को चमकाया
उसने चट्टान को चीरा फूट पानी का झरना

वो ही खुदावंद है खुद वो हमारा है
हाथों से अपने उसने सब कुछ बनाया है
अपने इरादों को वो याद रखता है
और अपने वादों को पूरा वो करता है
उसने जो भी फ़रमाया वो करके है दिखलाया

No comments:

Post a Comment

KROTHTHAPAATA PAADANU RAARAE KROTHTHA TELUGU LYRICS

క్రొత్తపాట పాడను రారే - క్రొత్త రూపు నొందను రారే హల్లెలూయ హల్లెలూయ పాట పాడెదన్‌ ప్రభుయేసుకే స్తోత్రం మన రాజుకే స్తోత్రం (2) 1.శృంగ నాధం...