Wednesday, March 21, 2018

WO KHUDA MERA CHARWAHA HINDI LYRICS


वो खुदा मेरा चरवाहा है - २
मुझ को कमी न होगी - २
वो मुझे हरी हरी
चरागाहों में लाके बिठाता है
मुझे

राहत की नदियों के पास
मेरा खुदा ले जाता है
मेरी जाँ बहाल करता है

वो खुदा मेरा चरवाहा है ...
चाहे मौत के साए की ही
वादी से मै जब भी गुजरूँ
तू जो पास है मेरे खुदा
मै किसी बला से क्यों डरूं
मुझे रास है तेरी वफ़ा
वो खुदा मेरा चरवाहा है ...

मेरे दुश्मनों के सामने
तू मेरा मेज़ लगता है
खुशाल करता है मुझको
भरपूर मेरा प्याला है
और मुझ को प्यार दिखता है

वो खुदा मेरा चरवाहा है ...

है यकीं मुझे तेरी रहमत
मेरे साथ रहेगी उम्र भर
होगा सदा मेरा भला
गर तू है मेरा हमसफ़र
तेरे घर रहूँगा मै सदा

वो खुदा मेरा चरवाहा है ...

No comments:

Post a Comment

KROTHTHAPAATA PAADANU RAARAE KROTHTHA TELUGU LYRICS

క్రొత్తపాట పాడను రారే - క్రొత్త రూపు నొందను రారే హల్లెలూయ హల్లెలూయ పాట పాడెదన్‌ ప్రభుయేసుకే స్తోత్రం మన రాజుకే స్తోత్రం (2) 1.శృంగ నాధం...